24 अक्टूबर को कैप्टन करेंगे 720 करोड़ के प्रोजेक्टस का उद्घाटन, पूरे शहर में लगेंगी 14 LED स्क्रीन

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Oct, 2020 12:53 PM

on october 24 captain will inaugurate 720 crore projects

इसी कड़ी में जालंधर में भी मुख्यमंत्री की तरफ से सरफेस वाटर, फोलड़ीवाल में 50 एमएलडी का नया प्लांट, 100 एमएलडी की अपग्रेडेशन, एलईडी लाइट्स और बरसाती सीवर प्रोजेक्ट आदि प्रोजेक्ट्स शुरू करने...

जालंधर: पंजाब में 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां कैप्टन सरकार की तरफ से शुरू हो चुकी है। इसी सिलसिले में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा राज्य में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्धघाटन किया जाएगा। इसी कड़ी में जालंधर में भी मुख्यमंत्री की तरफ से सरफेस वाटर, फोलड़ीवाल में 50 एमएलडी का नया प्लांट, 100 एमएलडी की अपग्रेडेशन, एलईडी लाइट्स और बरसाती सीवर प्रोजेक्ट आदि प्रोजेक्ट्स शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। 

मिली जानकारी अनुसार इसी के चलते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के लोकल बॉडीज के कार्यक्रम अर्बन एन्वाइरोमेंट प्रोग्राम के तहत चल रहे करोड़ों रुपयों के कामों के वर्तुळ उद्धघाटन करने का जो कार्यक्रम तय किया है उसके तहत जालंधर निगम से संबंधित करीब 740 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट का वर्तुळ उद्धघाटन 24 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसके संबंध में निगम शहर में 11 स्थानों पर आयोजन करने जा रहा है। जिसके तहत वहां एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।

जालंधर में ये प्रोजेक्ट होंगे शुरू 
- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट 
- अमरूत योजना 
- 525 करोड़ की लागत से बनने वाला सरफेस वाटर प्रोजेक्ट 
- 70 करोड़ का फोलड़ीवाल ट्रीटमेंट प्लांट
- 21 करोड़ रूपए की अमरूत वाटर सप्लाई लाइन 
- 5 करोड़ का सोडल स्टॉर्म वाटर सीवर प्रोजेक्ट 
- एलईडी प्रोजेक्ट 
- 120 फुटी रोड स्टॉर्म प्रोजेक्ट  
- रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण
- विस्त दोआब नहर के सौन्दर्यीकरण
- निगम द्वारा बनाई सड़कों का उद्धघाटन शामिल है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!