सोशल मीडिया पर बुजुर्ग की वीडियो वायरल, जांच कर रही पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 29 Oct, 2025 02:34 PM

old man video viral

वीडियो वायरल हुई है, उसकी हमने जांच की है।

मोगा (आजाद): थाना धर्मकोट के अंतर्गत पड़ते गांव बाजेके निवासी बुजुर्ग हरजिन्द्र सिंह को मोटरसाइकिल सवारों द्वारा मारपीट कर उससे नकदी तथा मोबाइल फोन छीनने की वीडियो वायरल होने के मामले में जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुई है, उसकी हमने जांच की है।

जांच समय पता चला कि गत 25 अक्तूबर को जब वह फतेहगढ़ पंजतूर से अपने गांव बाजेके जा रहा था, तो रास्ते में 2 मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने उसे टांग मारकर गिराने का प्रयास किया और बाद में उसे घेर लिया और मारपीट कर उससे मोबाइल फोन छीनने के अलावा 7-8 हजार रुपए नकदी छीन ली। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही उक्त लुटेरों के काबू आने की संभावना है। पीड़ित बुजुर्ग के बयानों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!