Edited By Tania pathak,Updated: 20 Jan, 2021 10:55 AM
गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह में अज्ञात शरारती तत्वों ने गुटका साहिब के अंग (पत्तरे) फाड़ कर फैंक दिए।
अजनाला (वरिंद्र): डेरा बाबा नानक रोड पर स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह में अज्ञात शरारती तत्वों ने गुटका साहिब के अंग (पत्तरे) फाड़ कर फैंक दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवक भाई मलकीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे वह जब गुरुद्वारा साहिब पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जोड़ा घर में एक लिफाफा पड़ा है। जब लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें सुखमणि साहिब के गुटका साहिब के अंग (पत्तरे) फाड़ कर रखे हुए थे। इस पर कुछ गलत शब्द भी लिखे हुए थे।
संगत ने गुटका साहिब के अंगों को सम्मान सहित इकठ्ठा किया। मुख्य सेवक ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की मदद से शरारती तत्व की पहचान की जाएगी। मौके पर पहुंच डी.एस.पी. अजनाला विपन कुमार ने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।