Big News: अब भांजे को लेकर राडार पर पूर्व CM चन्नी, बढ़ सकती है मुश्किलें

Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2023 08:18 AM

now former cm channi on radar regarding nephew

हनी के ठिकाने से लगभग 7.9 करोड़, जबकि उससे जुड़े संदीप कुमार के परिसर से लगभग 2 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे।

पंजाब डेस्कः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ने वाली है। दरअसल, अब भांजे भूपिंदर सिंह हनी को लेकर चन्नी विजिलेंस के राडार पर आ गए है। 

बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने डी.जी.पी. ऑफिस से चन्नी द्वारा भांजे को दी सिक्योरिटी के बारे जानकारी मांगी है। यहां तक कि उसे दिए गए कमांडो और एस्कॉर्ट गाड़ियों का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। विजिलेंस ने डी.जी.पी. पंजाब और डी.जी.पी. सिक्योरिटी को  पत्र लिखकर पूछा है कि किस आधार पर हनी को VIP सुरक्षा दी गई ? इस बात को लेकर विजिलेंस जांच कर रही है।

बता दें कि इससे पहले भांजे पर अवैध माइनिंग का केस दर्ज है।  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हनी को 3 फरवरी को गिरफ्तार किया था। हनी के ठिकाने से लगभग 7.9 करोड़, जबकि उससे जुड़े संदीप कुमार के परिसर से लगभग 2 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे। 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!