श्री हरमंदिर साहिब में उत्पात मचा रहा निहंग काबू

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Sep, 2021 04:51 PM

nihang is creating ruckus in sri harmandir sahib

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में उत्पात मचा रहे निहंग सिंह को टास्क फोर्स ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बिना गिरफ्तारी के जांच के लिए हिरासत में लेकर थाने....

अमृतसर (संजीव): सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में उत्पात मचा रहे निहंग सिंह को टास्क फोर्स ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बिना गिरफ्तारी के जांच के लिए हिरासत में लेकर थाने में बंद किया है।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा दी गई मौखिक शिकायत के आधार पर पुलिस निहंग सिंह से पूछताछ कर रही है।

आरोप है कि निहंग सिंह परिक्रमा में पाठ कर रहा था और उस दौरान उसने कहा कि उसमें गुरु गोबिंद सिंह आ गए हैं जबकि इस पर थाना गलियारा की पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। थाना इंचार्ज का कहना है कि एस.जी.पी.सी. द्वारा पकड़कर थाने लाए गए निहंग सिंह से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस किस बारे में पूछताछ कर रही है इस पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!