पंजाब के 3 जिलों में रात के कर्फ्यू का बदला समय

Edited By Mohit,Updated: 07 Aug, 2020 09:15 PM

night curfew revenge time in 3 districts of punjab

राज्य में कोविड के बढ़ रहे पॉजिटिव मामलों से चिंतित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने..........

जालंधरः राज्य में कोविड के बढ़ रहे पॉजिटिव मामलों से चिंतित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने तीन जिलों में रात के कर्फ्यू के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं, जिनमें से जालंधर, लुधियाना और पटियाला शामिल हैं। इन जिलों में अब रात का कर्फ्यू 9 से सुबह 5 बजे तक रहेगा। यह आदेश शनिवार 8 अगस्त को लागू होंगे। अपने फेसबुक प्रोग्राम के दौरान मुख्यमंत्री ने रात के कर्फ्यू का समय बदलने के बारे में पंजाब पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं। 

गौरतलब है कि रात के कर्फ्यू का समय पहले रात के 10 बजे से 5 बजे तक का था, जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे के कारण बदलाव किया गया है। वहीं जालंधर, लुधियाना और पटियाला जिले में सबसे अधिक पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं और यह जिले कोरोना हब बन चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!