यात्रियों के लिए अहम खबर, पोरबंदर से दिल्ली के लिए उड़ाने इस तारीख से होंगी शुरू

Edited By Kamini,Updated: 18 Apr, 2022 02:23 PM

news for passengers flights from porbandar to delhi will start from this date

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बताया कि 27 अप्रैल ......

जैतो (पराशर) : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बताया कि 27 अप्रैल को पोरबंदर से दिल्ली के लिए  उड़ान सेवा 27 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं केंद्र सरकार गुजरात में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ज्योतिरादित्य ने बताया कि गुजरात में आधुनिक और बेहतर हवाईअड्डे बनाने के लक्ष्य की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारें लगातार काम कर रही हैं। इसके तहत घलेड़ा में 405 करोड़ रुपए की लागत से प्रतिवर्ष 30 लाख यात्रियों की क्षमता वाली एक नई ग्रीनफील्ड परियोजना शुरू की जा रही है। साथ ही हीरासर में 1305 करोड़ रुपए की लागत से 23 लाख यात्रियों की सालाना क्षमता वाली नई ग्रीनफील्ड परियोजना शुरू की जा रही है। केशोद-मुम्बई हवाई सेवा शनिवार को शुरू कर दी गई है और केशोद-अहमदाबाद हवाई सेवा भी जल्द शुरू की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!