Punjab : हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! अमृतसर से मिलेगी सीधी सुविधा, 27 अंतर्राष्ट्रीय देशों में आसान हुई यात्रा

Edited By Urmila,Updated: 29 Jul, 2026 11:07 AM

launch of easy connect service from amritsar

एयर इंडिया ने अमृतसर से ‘ईजी कनैक्ट’ सर्विस की शुरूआत की है, जो भारत सरकार के बदलावकारी हब-एंड-स्पोक मॉडल का विस्तार करते हुए पूरे पंजाब के यात्रियों के लिए ग्लोबल कनैक्टिविटी को सहज बनाएगी

अमृतसर (इन्द्रजीत): एयर इंडिया ने अमृतसर से ‘ईजी कनैक्ट’ सर्विस की शुरूआत की है, जो भारत सरकार के बदलावकारी हब-एंड-स्पोक मॉडल का विस्तार करते हुए पूरे पंजाब के यात्रियों के लिए ग्लोबल कनैक्टिविटी को सहज बनाएगी। इससे 27 अंतर्राष्ट्रीय देशों तक यात्रा पहले से तेज, आसान और सुविधाजनक होगी। इससे पंजाब के यात्रियों का समय बचेगा और अंतर्राष्ट्रीय कनैक्टिविटी बेहतर होगी।

ईजी कनैक्ट प्रोग्राम के तहत अमृतसर से जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्री अपने अंतिम गंतव्य तक के लिए यहीं से चैक-इन कर सकते हैं और अमृतसर एयरपोर्ट पर ही इमीग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस व्यवस्था से यात्रियों को दिल्ली में अपने बैगेज को दोबारा चैक-इन करने या टर्मिनल बदलने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे वे अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजिट पैसेंजर के रूप में दिल्ली से अपनी आगे की यात्रा जारी रख सकेंगे।

एयर इंडिया अमृतसर से दिल्ली के लिए रोजाना 2 उड़ानें संचालित करेगी। पहली उड़ान ए.आई. 1113 अमृतसर से सुबह 9.10 बजे रवाना होकर 10.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इससे यात्री लंदन, बर्मिंघम, पैरिस, मिलान, कोपेनहेगन, वियना, एम्स्टर्डम, ज्यूरिख, फ्रैंकफर्ट और रोम जैसे यूरोपीय शहरों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व और पश्चिम एशिया के लिए आसानी से कनैक्ट कर सकेंगे।

दूसरी उड़ान (ए.आई.-1115) अमृतसर से रात 10 बजे रवाना होकर 11.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी, जो न्यूयॉर्क, नेवार्क, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, टोरंटो, वैंकूवर, मेलबर्न, सिडनी, सिंगापुर, फुकेत, बाली व दुबई जैसे गंतव्यों के लिए सीधे कनैक्टिविटी प्रदान करेगी। एयर इंडिया आने वाले 2 महीनों में अमृतसर से इनबाऊंड ईजी कनैक्ट मॉडल भी शुरू करेगी, जिससे विदेश से अमृतसर आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली के रास्ते ट्रांसफर होना आसान हो जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने वीडियो पर अपना संदेश दिया, वहीं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मीडिया से रू-ब-रू हुए। भारत से लंबी दूरी तय करने वाले लगभग 25 मिलियन यात्रियों में से करीब 85 प्रतिशत यात्री अभी विदेशी हब्स का उपयोग करते हैं। भारत सरकार के ‘हब-एंड-स्पोक फ्रेमवर्क’ और एयर-इंडिया के नैटवर्क के माध्यम से इन यात्रियों को भारतीय हब्स पर शिफ्ट करने की योजना है। इसी तरह से एयर-इंडिया इस सेवा को वाराणसी के बाद अब अहमदाबाद, गोवा, कोच्चि और अन्य प्रमुख भारतीय शहरों में भी शुरू करने जा रही है। इस यात्रा का लाभ उठाने के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए डिजी-यात्रा में एनरोलमैंट आवश्यक किया गया है तथा इसकी बुकिंग एयर इंडिया के सभी आधिकारिक माध्यमों पर उपलब्ध है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व एवं अधिकारी

इस अवसर पर भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू वीडियो में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पुनीत कंसल, एयरपोर्ट्स ऑथारिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार और एयर इंडिया के गवर्नैंस, रिस्क, कंप्लायंस व कॉर्पोरेट अफेयर्स के ग्रुप हैड पी. बालाजी उपस्थित थे।

इनके अलावा एयरपोर्ट के स्थानीय कार्यकारी डायरैक्टर अनिरुद्ध कुमार शर्मा, सी.आई.एस.एफ. के कमांडैंट तुषार, रविंद्र सिंह ज्वाइंट जी.एम. परिचालन, वरुण प्रताप मुख्य सुरक्षा अधिकारी, हजारी प्रसाद मीडिया प्रभारी, छवि शर्मा मीडिया को-ऑर्डिनेटर के साथ विभिन्न सरकारी एजैंसियों, एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!