Edited By Subhash Kapoor,Updated: 22 Jul, 2026 05:33 PM

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की बस पर हमला होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अमृतसर देहात पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, वाघा बॉर्डर की ओर जाते समय दो युवकों ने अपनी कार बस के आगे लगाकर उसका...
अमृतसर : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की बस पर हमला होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अमृतसर देहात पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, वाघा बॉर्डर की ओर जाते समय दो युवकों ने अपनी कार बस के आगे लगाकर उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्होंने बस चालक और स्टाफ के साथ गाली-गलौज की और हाथापाई की। आरोप है कि दोनों युवकों ने अपनी कार से बेसबॉल का डंडा और गंडासा निकालकर हमला करने की भी कोशिश की।
घटना के समय बस में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें लगभग 80 प्रतिशत महिलाएं और 20 प्रतिशत बुजुर्ग शामिल थे। आरोप है कि एक दिव्यांग श्रद्धालु को भी धक्का देकर गिरा दिया गया। पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।