Edited By Kamini,Updated: 29 Jul, 2026 07:06 PM

जिले के एक गांव की पंचायत ने नया फरमान जारी किया है।
अमृतसर : जिले के एक गांव की पंचायत ने नया फरमान जारी किया है। राजासांसी विधानसभा क्षेत्र के बोपाराय कलां गांव में पंचायत ने गांव की सदियों पुरानी मान्यताओं, परंपराओं और भाईचारे को बनाए रखने के लिए एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। बोपाराय कलां के सरपंच शीशपाल सिंह ने साफ कर दिया है कि अगर गांव का कोई भी लड़का या लड़की आपस में शादी करता है, तो उन्हें गांव में बिल्कुल भी रहने नहीं दिया जाएगा।
सरपंच शीशपाल सिंह ने आगे कहा कि गांव के बेटे-बेटियों को भाई-बहन का दर्जा दिया जाता है। एक ही गांव में शादी करना गांव के मेलजोल और सामाजिक ढांचे के खिलाफ माना जाता है। ऐसी घटनाओं से गांव का माहौल खराब होता है और परिवारों के बीच तनाव बढ़ता है। यह फैसला गांव के भाईचारे को बनाए रखने के लिए लिया गया है। पंचायत का मानना है कि इस फैसले से युवा पीढ़ी को गांव के नैतिक मूल्यों और परंपराओं को बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर सरपंच शीशपाल सिंह के अलावा मुख्तार सिंह पंच, गुरप्रीत सिंह पंच, हीरा सिंह पंच, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह, सुखदीप सिंह, अमनदीप सिंह, सतपाल सिंह, इकबाल सिंह, सरबजीत सिंह शमेत व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here