Punjab: नकली सब-इंस्पेक्टर का पर्दाफाश, वर्दी पहनकर राहगीरों से करता था वसूली

Edited By Kamini,Updated: 27 Jul, 2026 07:44 PM

fake sub inspector arrested

एक नकली सब-इंस्पेक्टर को पुलिस ने काबू किया है।

तरनतारन : तरनतारन में एक नकली सब-इंस्पेक्टर को पुलिस ने काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार युवक पंजाब पुलिस का सब इंस्पेक्टर बनाकर लोगों को ठगता था। वह ज्यादातर नाके सुनसान इलाकों में लगाता था ताकि पुलिस उस तक पहुंच न पाए। आरोपी युवक नकली नाका लगाकर राहगीरों को रोककर किसी केस में फंसाने का डर दिखाकर अपना शिकार बनाता था। 

भनक लगते ही पुलिस ने तुरन्त आरोपी युवक को काबू कर लिया, जिसकी पहचान करनदीप सिंह निवासी मुरादपुर तरनतारन के रूप में हुई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि, आरोपी युवक के कब्जे से पुलिस की वर्दी व फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि एक युवक सब-इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर, फर्जी आई कार्ड दिखाकर लोगों को से पैसे ऐंठता है। जांच दौरान पता चला कि युवक अपने घर से आम कपड़ों निकलता था और उसके बाद उसे जहां पर नाका लगाना होता वहां पर जाकर पुलिस की वर्दी पहनकर नाका लगाकर राहगीरों को रोक कर ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरन्त आरोपी युवक को काबू कर लिया है और उसके खिलाफ बीएनएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी युवक से पूछताछ जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!