प्रमोशन के कुछ दिन बाद इंस्पेक्टर के कारनामे ने उड़ाए होश, CBI ने ASI संग दबोचा

Edited By Urmila,Updated: 04 Aug, 2026 10:17 AM

inspector and asi arrested for taking a bribe

सी.बी.आई. ने बापूधाम चौकी इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरेश कुमार और ए.एस.आई. भगत सिंह को सोमवार रात अढ़ाई लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

चंडीगढ़ (सुशील): सी.बी.आई. ने बापूधाम चौकी इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरेश कुमार और ए.एस.आई. भगत सिंह को सोमवार रात अढ़ाई लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इंस्पैक्टर और ए.एस.आई. चोरी का केस दर्ज करने के नाम पर ज्वैलर से पांच लाख रुपए मांग रहे थे। बापूधाम चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार को पुलिस विभाग ने 24 जुलाई को इंस्पैक्टर की प्रोमोशन दी थी। हाल ही में पुलिस विभाग इंस्पैक्टर बने सभी के तबादले करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही सी.बी.आई. ने इंस्पैक्टर सुरेश कुमार को रिश्वत लेते दबोच लिया।

समाचार लिखे जाने तक सी.बी.आई. टीमें इंस्पैक्टर सुरेश और ए.एस.आई. मंगत के घर पर छापेमारी कर रही थीं। ज्वैलर सोनू की शिकायत पर सी.बी.आई. ने भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इंस्पैक्टर सुरेश कुमार और ए.एस.आई. भगत को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पुलिस वालों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

बापूधाम निवासी सोनू ने सी.बी.आई. को शिकायत दी थी। शिकायत में सोनू ने बताया कि बापूधाम में उनकी ज्वैलरी शॉप है। कुछ समय पहले पिता निर्मल सिंह की मौत हो गई थी। कुछ समय के बाद दुकान खोली तो काफी सोना नहीं था। दुकान की चाबी एक महिला कर्मी के पास थी। इसलिए उस पर शक हुआ और उसके खिलाफ थाना-26 में शिकायत दी। बापूधाम चौकी पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की और उल्टा शिकायतकर्ता पर ही दबाव बनाया गया।

बापूधाम चौकी इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरेश कुमार और ए.एस.आई. भगत सिंह ने पांच लाख रुपए मांगे और बाद में सैटिंग अढ़ाई लाख रुपए में हुई। शिकायतकर्ता अढ़ाई लाख रुपए लेकर बापूधाम चौकी के पास गया। शिकायतकर्ता ने चौकी इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरेश कुमार और ए.एस.आई. भगत सिंह को ढ़ाई लाख दिए, सी.बी.आई. ने गिरफ्तार कर लिया।

सी.बी.आई. दोनों को सैक्टर-8 स्थित एफ.सी.आई. गैस्ट हाऊस लेकर गई। वहां सी.बी.आई. ने रिश्वत की रकम किन-किन अफसरों को जानी थी, के बारे में पूछताछ की। इसके अलावा सी.बी.आई. की टीमें दोनों पुलिसकर्मियों के घर पर देर रात तक छापेमारी करती रही। ज्वैलर दुकानदार सोनू की शिकायत पर सी.बी.आई. ने इंस्पैक्टर सुरेश कुमार और ए.एस.आई. भगत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!