Edited By Kalash,Updated: 30 May, 2024 05:36 PM

भीषण गर्मी के दौरान आ रही पानी की किल्लत की समस्या के समाधान के नाम पर नगर निगम ने फैसला किया है
लुधियाना (हितेश): भीषण गर्मी के दौरान आ रही पानी की किल्लत की समस्या के समाधान के नाम पर नगर निगम ने फैसला किया है कि महानगर के लोग शाम को ही पौधों को पानी दे पाऐंगे। इस संबंधी में नगर निगम द्वारा सर्कुलर जारी करने की पुष्टि ओ एंड एम सेल के एस ई रविंद्र गर्ग ने की है।
इसके अनुसार भीषण गर्मी के दौरान ग्रीन एरिया व पौधों को पानी ज्यादा देना पड़ता है और शाम के समय इस काम के लिए कम पानी लगेगा। इस उद्देश्य के तहत ही नगर निगम द्वारा पब्लिक नोटिस के जरिए लोगों को सब्जी या बर्तन धोने, नहाने, टायलेट के लिए कम से कम पानी का इस्तेमाल करने के टिप्स दिए गए हैं।
फर्श व गाड़ियां धोने पर लगाई पाबंदी, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना
नगर निगम द्वारा भीषण गर्मी के दौरान पानी की बचत के लिए घरों के फर्श व गाड़ियां धोने पर पाबंदी लगा दी गई है। जिसकी डेडलाइन 31 जुलाई तक होगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2 हजार तक जुर्माना लगेगा और वाटर सप्लाई का कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी हो सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here