तापमान बढ़ते ही बढ़े बिजली के रेट,लोगों के छूटेंगे पसीने

Edited By Sonia Goswami,Updated: 20 Apr, 2018 08:49 AM

new electricity rates announced by pserc

पीएसईआरसी ने आज प्रैस विज्ञपति जारी कर नई बिजली दरों की घोषणा की है जिस अनुसार स्थाई शुल्क में मामूली तथा ऊर्जा शुल्क में 2 फीसदी की बढोतरी की गई है।

 चंडीगढ़/पटियाला  (शर्मा/ राजेश): गर्मी के मौसम की आहट के साथ ही पंजाब में बिजली की दरों में बढ़ौतरी का सेंक लग गया है जिससे इस बार पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के पसीने और अधिक छूटने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। पंजाब स्टेट इलैक्ट्रिसिटी रैगुलेटरी कमीशन ने वर्ष 2018-19 की संशोधित दरें घोषित कर दी हैं। 


कमीशन की ओर से प्रदान की गई जानकारी के अनुसार पावरकॉम के चालू वित्त वर्ष के राजस्व में 668.91 करोड़ के अंतर को पूरा करने के लिए वर्तमान बिजली दरों में 2.17 प्रतिशत बढ़ौतरी की जरूरत थी। इसे पूरा करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं के निश्चित शुल्क में 5 से 10 रुपए प्रति किलोवाट की वृद्धि के साथ बिजली दरों में औसतन 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है। कमीशन ने बिजली की लागत की गणना 6.55 रुपए प्रति यूनिट की गई है जबकि क्रॉस सबसिडी को मान्य प्लस/माइनस 20 प्रतिशत के दायरे में रखा गया है। हालांकि गैर-रिहायशी सप्लाई के निश्चित शुल्क में कमी की गई है जबकि दरों में मामूली वृद्धि हुई है। हाई टैक्नोलॉजी व हाई डैंसिटी फाॄमग के लिए निश्चित शुल्क नहीं लगाए गए हैं। बिजली की दरें 5.06 रुपए से बढ़ाकर 5.16 रुपए की गई हैं। 


चैरिटेबल अस्पतालों के निश्चित शुल्क में 5 रुपए प्रति किलोवाट/के.वी.ए. की वृद्धि की गई है जबकि बिजली की दरों में 10 पैसे का इजाफा किया गया है। गोल्डन टैंपल व दुग्र्याणा मंदिर के लिए निश्चित शुल्क नहीं लगेगा। इन धार्मिक स्थलों में 2000 यूनिट तक की बिजली खपत नि:शुल्क होगी जबकि 2000 यूनिट से अधिक खपत पर वर्तमान 5.82 रुपए प्रति यूनिट की बजाय 5.94 रुपए प्रति यूनिट वसूल किए जाएंगे।


कैप्टन सरकार ने 1 साल में बिजली दरों में की 20 प्रतिशत की बढ़ौतरी, जनता का हिला बजट : चुघ

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने 1 साल में 20 प्रतिशत बिजली का रेट बढ़ाने का नादिरशाही फरमान जारी कर गरीब जनता के बजट को हिला दिया है। आज के ताजा फैसले में 2.17 प्रतिशत बिजली का रेट और साथ में फिक्स रेट में 10 रुपए प्रति किलोवाट रेट बढ़ाया है जिससे लगभग 700 करोड़ का वित्तीय बोझ पंजाब की जनता को पड़ेगा।


ये होंगी संशोधित दरें 
                  वर्तमान दरें                     संशोधित दरें
            निश्चित शुल्क    बिजली दर        निश्चित शुल्क    बिजली दर    
घरेलू सप्लाई (2 किलोवाट लोड तक)
100 यूनिट तक         20 रुपए/किलोवाट    4.81 रुपए        25 रुपए/किलोवाट    4.91 रुपए 
100 से 300 यूनिट        20 रुपए/किलोवाट    6.38 रुपए        25 रुपए/किलोवाट    6.51 रुपए
300 से 500 यूनिट        20 रुपए/किलोवाट    6.98 रुपए        25 रुपए/किलोवाट    7.12 रुपए
500 से अधिक यूनिट        20 रुपए/किलोवाट    7.19 रुपए        25 रुपए/किलोवाट    7.33 रुपए
हालांकि 2 से 7 किलोवाट लोड निश्चित शुल्क 25 रुपए से बढ़ाकर 35 रुपए, 7 से 50 किलोवाट बिजली लोड तक के उपभोक्ताओं के लिए निश्चित शुल्क 30 रुपए की बजाय 40 रुपए तय किए गए हैं जबकि बिजली की उपरोक्त दरें ही लागू होंगी।

 

50 से 100 के.वी.ए. तक 
सभी यूनिट        60 रुपए/के.वी.ए.    6.11 रुपए        70 रुपए/के.वी.ए.    6.23 रुपए

 

100 के.वी.ए. से अधिक 
सभी यूनिट        60 रुपए/के.वी.ए.    6.31 रुपए        70 रुपए/के.वी.ए.    6.44 रुपए
गैर-रिहायशी सप्लाई (7 किलोवाट तक) 
100 यूनिट तक         50 रुपए/किलोवाट    6.84 रुपए        40 रुपए/किलोवाट    6.86 रुपए
100 से 500 यूनिट        50 रुपए/किलोवाट    7.09 रुपए        40 रुपए/किलोवाट    7.12 रुपए
500 यूनिट से अधिक        50 रुपए/किलोवाट    7.21 रुपए        40 रुपए/किलोवाट    7.24 रुपए
हालांकि 7 से 20 किलोवाट लोड निश्चित शुल्क 70 से घटकर 50 रुपए, 20 से 50 किलोवाट बिजली लोड तक के उपभोक्ताओं के लिए निश्चित शुल्क 70 रुपए की बजाय 80 रुपए तय किए गए हैं जबकि बिजली की उपरोक्त दरें ही लागू होंगी।

 

20 से 50 के.वी.ए. तक
100 यूनिट तक         70 रुपए/किलोवाट    6.84 रुपए        110 रुपए/के.वी.ए.    6.27 रुपए
100 से 500 यूनिट        70 रुपए/किलोवाट    7.09 रुपए        110 रुपए/के.वी.ए.    6.27 रुपए
500 यूनिट से अधिक        70 रुपए/किलोवाट    7.21 रुपए        110 रुपए/के.वी.ए.    6.27 रुपए

 

50 से 100 के.वी.ए. तक
सभी यूनिट             100 रुपए/के.वी.ए.    6.15 रुपए        110 रुपए/के.वी.ए.    6.27 रुपए
100 के.वी.ए. से अधिक        100 रुपए/के.वी.ए.    6.35 रुपए        110 रुपए/के.वी.ए.    6.48 रुपए

 

स्माल पावर (20 किलोवाट तक) 
सभी यूनिट             85 रुपए/किलोवाट    5.48 रुपए        90 रुपए/किलोवाट    5.58 रुपए

 

20 के.वी.ए. तक
सभी यूनिट             85 रुपए/किलोवाट    5.48 रुपए        75 रुपए/के.वी.ए.    5.29 रुपए
मीडियम सप्लाई (20 से 100 के.वी.ए. तक) 
सभी यूनिट             100 रुपए/के.वी.ए.    5.60 रुपए        115 रुपए/के.वी.ए.    5.72 रुपए

 

 

लार्ज सप्लाई (जनरल इंडस्ट्री)
100 से 1000 के.वी.ए. तक     140 रुपए/के.वी.ए.    5.70 रुपए        150 रुपए/के.वी.ए.    5.81 रुपए
1000 से 2500 के.वी.ए. तक    195 रुपए/के.वी.ए.    5.74 रुपए        205 रुपए/के.वी.ए.    5.85 रुपए
2500 के.वी.ए. से अधिक    230 रुपए/के.वी.ए.    5.78 रुपए        240 रुपए/के.वी.ए.    5.90 रुपए

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!