मूसेवाला हत्या मामले में विक्की गौंडर ग्रुप का नया खुलासा, अब इस सिंगर को मिली सरेआम धमकी

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2022 10:13 AM

new disclosure of vicky gounder group in sidhu musewala murder case

पंजाबी गायक सिद्धू मूसावाला का रविवार को गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया।

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसावाला का रविवार को गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस हत्या की ज़िम्मेदारी गोल्डी बराड़ और लारेंस बिशनोई गैंग ने ली है। अब सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में विक्की गौंडर ग्रुप की एक पोस्ट सामने आई है। इस पोस्ट में विक्की गौंडर ग्रुप ने मनकीरत औलख को सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का ज़िम्मेदार बताया है।

PunjabKesari

गौंडर एंड ब्रदर्स ने फेसबुक पर पोस्ट सांझी करते लिखा, ‘‘सत श्री अकाल सभी वीरों और बहनों को, मैं उम्मीद करता हूं आप सभी ठीक होंगे। आज जो हुआ, वह बहुत शर्मनाक हुआ। यह जो भी सिद्धू मूसेवाला के साथ लारेंस बिशनोई और गोल्डी बराड़ ज़िम्मेदारी उठा रहे, यह कत्ल सिर्फ़ पैसों के लिए हुआ। हत्या करवाने वाला और कोई नहीं मनकीरत औलख है। पोस्ट में लिखा कि हर सिंगर से लारेंस बिशनोई और गोल्डी बराड़ को पैसे जाते है, मनकीरत औलख की सुरक्षा क्य़ों नहीं वापिस ली गई? बात सोचने वाली है, शर्म करो कुछ पैसों के पीछे हीरे जैसा मां का बेटा खो लिया।’’

पोस्ट में आगे लिखा है, ‘‘बाकी तू अब इंतज़ार कर, तुम्हारे बाहर रहते गोल्डी का और तुम्हारा इंतजाम पक्का करना, ऐसा कील ठोकेंगे कि ऐसी हरकत करते समय 100 बार सोचेंगे। बाकी हमारी विनती है जांच ज़रूर हो, अगर हमने किया फिर सबको पता क्या होना... हमारा निजी कोई संबंध नहीं है सिद्धू के साथ, बस एक मां का बेटा गया, इस चीज़ का दुख है।’’पोस्ट की आखिर में लिखा है, ‘‘बाकी यह जो घटिया बात कही है इन्होंने, उसका हमारे ग्रुप के साथ कोई संबंध नहीं था और यह सब झूठ है। बाकी इनका पुराना पेशा हत्या करके अपने मारे हुए बंदों का भी इस्तेमाल करना, जो यह अंकित भाडू के एनकाउंटर में हाथ था, गुरलाल बराड़ का नुक्सान कराया बहुत घटिया बंदे, पैसों के पीछे तो अपनी मां को भी न बख्श, कोई न बाकी जल्दी मुलाकात होगी।’’


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!