Edited By Urmila,Updated: 08 Feb, 2023 01:29 PM

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए मोहाली में आयोजित कौमी इंसाफ मोर्चा में आज मूसा गांव से एक जत्था रवाना किया गया।
मानसा (परमदीप राणा) : बंदी सिंहों की रिहाई के लिए मोहाली में आयोजित कौमी इंसाफ मोर्चा में आज मूसा गांव से एक जत्था रवाना किया गया, जिसका नेतृत्व दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां व मूसा गांव की सरपंच चरण कौर ने किया। पंजाबी कॉमेडियन भाना भगौड़ा और सिद्धू के प्रशंसक भी मोर्चे में शामिल होने के लिए गांव से रवाना हुए।
इस मौके पर बोलते हुए सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने कहा कि मोर्चे पर जाना उनका निजी फैसला नहीं है बल्कि यह फैसला उनकी पंचायत का कि उन्हें भी बंदी सिंहों की रिहाई के लिए अपना योगदान देना चाहिए। माता चरण कौर ने दिवंगत गायक मूसेवाला द्वारा बंदी सिंहों की रिहाई के लिए गए गीत बारे में बात करते हुए कहा कि अगर सरकार उस गीत पर प्रतिबंध न लगाकर और उस पर अमल करती तो हो सकता था कि उन्हें आज धरना लगाने की जरूरत न पड़ती।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here