पति की हैवानियत: गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की भी मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 11 Jul, 2026 03:59 PM

murder of pregnant wife

पंजाब में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया गया। मामला मानसा जिले के ठूठियांवाली गांव की है। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था इसी चलते उसने तेजधार हथियारों से अपनी हत्या कर दी। 

दिल पसीच देने वाली बात ये है कि, पत्नी गर्भवती थी और उसके गर्भ में 2 जुड़वा बच्चे थे। पत्नी की हत्या करने के बाद से ही पति घटना स्थल से फराह हो गया। मृतका की पहचान सिमरजीत कौर (22) के रूप में हुई है जिसकी लव मैरिज बुर्ज राठी गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। जानकारी मिली है कि दोनों का आनंद कार्ज परिवार वालों की सहमति से हुआ था। डिलीवरी के लिए मृतका सिमरजीत कौर अपने मायके में आई थी। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतका के चाचा मेवा सिंह ने बताया कि, सिमरजीक कौर का पति उस पर अवैध संबंधों का शक करता था। इसी के चलते वह अपने ससुराल में पहुंचा और सिमरजीत कौर को कमरे से बाहर बुलाकर उसके गले में तेजधार हथियार से हमला कर दिया। खून ज्यादा बहने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना क सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!