इश्क में अंधी मां ने आशिक के साथ मिलकर बेटे का किया कत्ल, जगंल में फेंका शव

Edited By Vaneet,Updated: 28 Dec, 2019 04:08 PM

murder of child with lover

नाजायज संबंधों के चलते एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 7 वर्षीय बच्चे का कत्ल कर दिया। ....

पठानकोट/इन्दौर(धर्मेंद्र ठाकुर): नाजायज संबंधों के चलते एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 7 वर्षीय बच्चे का कत्ल कर दिया। जानकारी देते बच्चे के पिता बलवंत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रिश्ते में लगते भाई सेवा सिंह के नाजायज सम्बन्ध हैं।

उसके 7 वर्षीय बेटे युद्धवीर ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके चलते उन दोनों ने मिलकर बीती रात युद्धवीर का गला घोंट कर कत्ल कर दिया और लाश को जंगलों में फेंक दिया। पुलिस ने बच्चे के पिता के बयानों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जब उनके पास से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उन्होंने अपना आरोप कबूल कर लिया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!