फगवाड़ा में ग्रंथी के बेटे ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2026 10:52 AM

rape news

पंजाब के फगवाड़ा से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बच्ची रोजाना मोहल्ले स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जाया करती थी। आरोप है कि इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी का बेटा बच्ची को अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद बच्ची ने घर लौटकर अपनी मां को पूरी बात बताई। बच्ची ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसे चॉकलेट देकर चुप रहने के लिए कहा था और किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी थी। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक हिरामत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच कर ही पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए फगवाड़ा सिटी थाना की एसएचओ (SHO) अमनप्रीत कौर का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी प्रभजोत सिंह के खिलाफ पॉक्सो सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!