जालंधर कैंट में NRI के 17 वर्षीय पुत्र की हत्या मामले में बड़ा खुलासा

Edited By Vatika,Updated: 29 Sep, 2020 01:38 PM

murder mystery solved

जालंधर कैंट के लालकुर्ती बाजार में एन.आर. आई. दविन्दर कार के 17 वर्षीय पुत्र अरमान कुमार के हत्या की गुत्थी को पुलिस ने कुछ घंटों में ही सुलझा लिया है।

जालंधर (महेश): जालंधर कैंट के लालकुर्ती बाजार में एन.आर. आई. दविन्दर कार के 17 वर्षीय पुत्र अरमान कुमार के हत्या की गुत्थी को पुलिस ने कुछ घंटों में ही सुलझा लिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार भी कर लिया है। सूत्रों मुताबिक आरोपी अर्बन एस्टेट फेस 1 का बताया जा रहा है, फ़िलहाल पुलिस ने अभी तक उसके नाम का खुलासा नहीं किया। इतना ज़रूर कहा जा रहा है कि यह कत्ल किसी लड़की के चक्कर में किया गया है। 

PunjabKesari

इस तरह हुई वारदात 
बता दें कि लाल-कुर्ती बाज़ार में 17 वर्षीय अरमान कुमार का उस समय पर कत्ल किया गया था, जब वह घर में अकेला था। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब मृतक अरमान का दोस्त सौरभ उसे फ़ुटबाल खेलने के लिए बुलाने गया। उसने देखा कि अरमान ख़ून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था और अन्य लोगों की मदद से उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

दादी से खाना खाकर गया था अरमान
जानकारी के अनुसार अरमान घर में अकेला ही था। उसका पिता 5-6 साल से फ्रांस में रहता है और मां सुनीता और बहन हिमाचल प्रदेश में अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। अरमान की मौत की ख़बर सुनते ही गमगीन हुई दादी ने बताया कि उसका पोता के. वी. -4में पढ़ता था। आज दोपहर 2 बजे वह उनके पास खाना खाकर गया था और कह रहा था कि 3 बजे उसकी क्लास लगनी है। दादी ने बताया कि शाम 5 बजे वह फ़ुटबाल खेलने के लिए हर रोज़ जाता था। दादी की तरफ से हिमाचल प्रदेश गई अरमान की मां और बहन को उसकी मौत के बारे बताया गया। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!