बड़ी वारदातः पूर्व फौजी और उसकी पत्नी का तेजधार हथियारों से कत्ल, फैली सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2022 11:18 AM

murder in amritsar

मृतकों की पहचान पूर्व फौजी सुखदेव सिंह पुत्र भजन सिंह मैंबर पंचायत हरीके और राजबीर कौर पत्नी सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।

हरीके पतनः कसबा हरीके में गत देर रात लुटेरों द्वारा पूर्व फौजी और उसकी पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हत्या की यह वारदात रात करीब 1 से 2 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान पूर्व फौजी सुखदेव सिंह पुत्र भजन सिंह मैंबर पंचायत हरीके और राजबीर कौर पत्नी सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात लुटेरे घर में पड़ी राइफल, घड़ी, 4 सोने की मुंदरी भी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डी.एस.पी. पट्टी सतनाम सिंह पर थाना हरीके पतन के एस.एच.ओ. हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की लाशों को कब्जे में लेने के बाद उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!