शादी समारोह में मची भगदड़, हत्या के इरादे से चलार्इ गोलियां

Edited By Vatika,Updated: 08 Nov, 2018 09:19 AM

murder case

गांव खीवा महा सिंह वाला में एक शादी समारोह दौरान उस समय भगदड़ मच गई जब अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर  फायर कर दिए। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मानसा (मित्तल): गांव खीवा महा सिंह वाला में एक शादी समारोह दौरान उस समय भगदड़ मच गई जब अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति पर  फायर कर दिए। इस घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी अनुसार उक्त गांव में विवाह समागम दौरान कुछ व्यक्तियों ने गांववासी सुखवीर सिंह पर गोलियां चला दीं। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अब वह पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती है। इस संबंधित सहायक थानेदार भगवान दास ने घायल सुखवीर की शिकायत पर मनदीप सिंह, उसके पिता केवल सिंह वासियान गांव मींहा सिंह वाला और गुरदीप सिंह निवासी बीरोके कलां के खिलाफ  मामला दर्ज करके अगली कार्रवार्इ शुरू कर दी है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!