MP संतोख चौधरी व MLA विक्रमजीत सिंह ने की सोनिया गांधी से मुलाकात

Edited By Urmila,Updated: 08 Apr, 2022 05:23 PM

mp santokh chaudhary and mla vikramjit singh met sonia gandhi

पंजाब के सांसद मैंबर संतोष चौधरी और फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह ने कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की। इस बारे बातचीत करते संतोष चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी ...

जालंधर: पंजाब के सांसद मैंबर संतोष चौधरी और फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह ने कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी के साथ मुलाकात की। इस बारे बातचीत करते संतोष चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी के साथ उनकी यह मुलाकात रस्मिया मुलाकात थी और इस दौरान उनकी ओर से किसी मुद्दो बारे कोई बातचीत नहीं हुई है। चौधरी ने पंजाब के मौजूदा हालात बारे बोलते कहा कि पंजाब में रोज हत्याकांड हो रहा है जो गैंगस्टर कांग्रेस ने खत्म किया था अब वह आम आदमी पार्टी में फिर सक्रिय हो गए हैं। पंजाब में लगातार गोलीबारी और कत्ल हो रहे हैं। वह भगवंत मान जी से अपील करेंगे कि इस मामले में अहम कदम उठाएं क्योंकि पंजाब के लोग अपने आपको डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। 

सुनील जाखड़ की तरफ से दिए गए बयान बारे उन्होंने कहा कि यह बयान सही नहीं था। इसके साथ कई लोगों की भावनाओं को चोट पहुंची है परन्तु उन्होंने माफी भी मांगी है बाकी जो पंजाब के लोगों को मंजूर है। चौधरी ने पी.एस.सी. चीफ की चयन बारे कहा कि वह इस रेस में नहीं है। यह फैसला हाईकमान ने करना है। वह पार्टी का सिपाही हैं और उन्हें जो भी जिम्मेदारियां मिलीं हैं उसे सभ्यक ढंग के साथ निभाया है। यदि मौका मिला तो देखेंगे फिलहाल वह रेस में नहीं है।

विधायक विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों की तरफ से जो सरकार चुनी गई थी अब वह लोगों को दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि ‘आप’ की सरकार इस समय हिमाचल और गुजरात चयन प्रचार में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में दिन-ब-दिन माहौल खराब हो रहा है। पंजाब के लोग उस मुख्यमंत्री को ढूंढ रहे हैं जिन्होंने पंजाब में अमन शान्ति बनाने का वायदा किया था और वह मान साहेब को कहना चाहते हैं कि पंजाब में शान्ति का माहौल बनाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!