MOU:तरुण चुघ ''राजनीतिक समझौते'' को सस्ता राजनीतिक स्टंट दिया करार

Edited By Kamini,Updated: 26 Apr, 2022 06:28 PM

mou tarun chugh termed political agreement a cheap political stunt

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच ............

चंडीगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच ''राजनीतिक समझौते'' को सस्ता राजनीतिक स्टंट करार दिया है।  ऐसे कई उदाहरण हैं जहां एक राज्य के नेताओं को दूसरे राज्यों की नीतियों के बारे में जानकारी मिलती रही है। दोनों राज्यों के बीच एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर एक नई और अजीब परंपरा है, जिसे आम आदमी पार्टी स्थापित करने जा रही है।

चुग ने कहा कि पंजाब और दिल्ली के बीच हुए समझौते से साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दूर से ही पंजाब का प्रशासन चलाना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी देश के जिस भी राज्य में सरकार बनाएगी, अरविंद केजरीवाल एक समझौते के जरिए सत्ता संभालेंगे। यह देश के संघीय ढांचे के लिए एक नई चुनौती है।

तरुण चुग ने सी.एम. मान पर पंजाब के स्कूलों की सही स्थिति को समझे बिना दिल्ली के स्कूलों के मॉडल का अध्ययन करने के लिए दिल्ली जाने के लिए सख्त अलोचना की। चुघ ने कहा कि 2016 में शिअद-भाजपा शासन के दौरान पंजाब स्कूली शिक्षा प्रणाली के मामले में देश में दूसरे स्थान पर था जबकि दिल्ली का स्थान बहुत नीचे था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को दिल्ली के तथाकथित मॉडल पर चलने की हड़बड़ी करने के बजाय राज्य में व्यवस्था को ठीक करना चाहिए। पूरे मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। यह पंजाब और पंजाबियों के स्वाभिमान का घोर अपमान है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!