भयानक  हादसे का शिकार हुए मोटरसाइकिल सवार, मौके पर 2 की मौत

Edited By Urmila,Updated: 12 Sep, 2022 12:43 PM

motorcycle riders were victims of a terrible accident

जिले के थाना अजीतवाल अंतगर्त पड़ते गांव कोकरी वाहनीवाल में कल हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 4 में से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मोगा (गोपी राउके, आजाद) : जिले के थाना अजीतवाल अंतगर्त पड़ते गांव कोकरी वाहनीवाल में कल हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार 4 में से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल के नियंत्रण से बाहर हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना अजीतवाल के सहायक रवि कांत ने बताया कि मृतकों की पहचान अर्शदीप सिंह (21) व रमनदीप सिंह (20) दोनों निवासी भिंडर कलां के रूप में हुई है, जबकि अर्शमीत सिंह व गुरप्रीत सिंह घायल हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गय है। उन्होंने कहा कि पुलिस मृतक अर्शदीप सिंह के पिता तरसेम सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार ये युवक नानकसर में माथा टेकने जा रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!