सिंघु बॉर्डर पर गिरफ्तार किए युवक की मां आई सामने, आंसुओं से बयां किया दर्द

Edited By Tania pathak,Updated: 31 Jan, 2021 03:17 PM

mother of young man arrested on singhu border came in front

सिंघु बॉर्डर पर बीते दिनों पुलिस के साथ झड़प के बाद गिरफ्तार किए गए नौजवान की पहचान...

नवांशहरः सिंघु बॉर्डर पर बीते दिनों पुलिस के साथ झड़प के बाद गिरफ्तार किए गए नौजवान की पहचान रणजीत सिंह पुत्र रावल सिंह निवासी गांव काजमपुर नवांशहर के तौर पर हुई है। घटना वाले दिन की और नौजवान पर किए पुलिस के तश्दद की कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके बाद उक्त नौजवान के पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नौजवान रणजीत सिंह की माता सर्बजीत कौर ने रोते हुए बताया कि उसका पुत्र 21 जनवरी को दिल्ली सिंघु बॉर्डर में किसान जत्थेबंदियों के साथ गया था। इससे पहले वह 20 दिन दिल्ली बॉर्डर पर किसानी संघर्ष में शामिल हुआ था। 26 जनवरी की ट्रैक्टर रैली के बाद ही उनकी रणजीत के साथ बातचीत होती रही लेकिन बीते दिन से उसका फोन बंद हो गया। इस दौरान गांव वासियों ने उसको बताया कि रणजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर हुए अत्याचार की उनको जानकारी दी। 

रणजीत के रिश्तेदार हरभजन सिंह ने बताया कि रणजीत बाणी और बाणी का पक्का धारनी है और वह रोजाना सुबह शाम गुरुद्वारा साहिब जाकर पाठ करता है। उनका पिता रावत सिंह जो पिछले काफी समय से बीमार है, माता भी घरेलू काम ही करती है, रणजीत का एक बड़ा भाई और बहन है, यह सारा परिवार खेती पर ही निर्भर है। हरभजन सिंह ने बताया कि इससे पहले दो बार दिल्ली के किसान संघर्ष में हिस्सा लेने गया हुआ था और किसान संगठनों द्वारा बनाया ट्रैक्टर गांव के किसानों के समूह में शामिल हुए किसानों की मार्च में हिस्से के तौर पर दिल्ली गया।

वह 21 जनवरी को दिल्ली गया था और 30 जनवरी को गांव का जत्था वहां से वापिस आना था। इस समय के दौरान यह घटना हुई। रणजीत 7वीं पास है और आई.टी.आई. पास इलेक्ट्रिशन है। वह कृषि कानूनों के संबंध में चल रहे संघर्ष में शामिल होने के लिए गया था। जबकि वह यहां खेती में परिवार की मदद करता है। इस बार वह वहां लंगर की सेवा कर रहा था। परिवार ने उनके पुत्र को रिहा करने की अपील की है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!