मां-बेटी नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 03 Jun, 2025 06:04 PM

mother and daughter arrested with drugs case registered

गांव कोलापुर की तरफ से पैदल आती हुई 2 महिलाओं को देखा जो पुलिस की गाड़ी को आता देख घबरा गईं और गाड़ी की रोशनी में उनमें से एक महिला ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ मोम का लिफाफा सड़क के पास फैंक दिया।

नूरपुरबेदी (भंडारी): जिला पुलिस प्रमुख रूपनगर द्वारा समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए नूरपुरबेदी पुलिस ने देर रात नशीले पदार्थ सहित पैदल आ रही व रिश्ते में मां-बेटी लगती 2 महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना प्रमुख नूरपुरबेदी इंस्पैक्टर गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि रात करीब 9.15 बजे ए.एस.आई मलकीत सिंह पुलिस पार्टी में शामिल सीनियर कांस्टेबल सुरिंदरपाल सिंह, लोअर कांस्टेबल रितु देवी, सरबजीत कौर, पी.एच.जी. लक्ष्मण दास और सीनियर कांस्टेबल सुखविंदर सिंह के साथ गांव संदोआ से कोलापुर को जाने वाली सड़क पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग के लिए मौजूद थे।

इस दौरान उन्होंने गांव कोलापुर की तरफ से पैदल आती हुई 2 महिलाओं को देखा जो पुलिस की गाड़ी को आता देख घबरा गईं और गाड़ी की रोशनी में उनमें से एक महिला ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ मोम का लिफाफा सड़क के पास फैंक दिया और भागने की कोशिश की। बहरहाल, लिफाफा फैंकने वाली महिला मनजीत कौर पत्नी बलवीर सिंह व दूसरी महिला सुखविंदर कौर पत्नी हरमनदीप सिंह पुत्री बलवीर कौर निवासी गांव कोलापुर से जब थाना नूरपुरबेदी की महिला पुलिस कर्मियों ने उक्त लिफाफा उठाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें से 22 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!