पंजाब में अब 17 साल की लड़की को उठा ले गए लड़के, हालात ऐसे कि डरने लगे लोग...

Edited By Vatika,Updated: 20 Sep, 2025 02:47 PM

missing girl punjab news

वहीं इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।

मोगाः  जिला मोगा के गांव रनिया में एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव की 17 साल की नाबालिग लड़की शादी समारोह में गई थी और वहां से अपने दोस्त के साथ चली गई। बाद में लड़की गंभीर घायल अवस्था में गांव की नहर से बरामद हुई। वहीं इस घटना से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। 

लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि 5 युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उनकी बेटी को अगवा कर ले गए थे। उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनकी बेटी को सही सलामत ढूंढने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ गई थी और उसे नहीं पता कि उसकी यह हालत कैसे हुई। लड़की के अनुसार, उसके चाचा ने उसे दोस्त के साथ जाते हुए देख लिया था, जिससे डरकर वह उसके साथ चली गई। इसके बाद उसके शरीर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय सरकारी अस्पताल में जाकर लड़की का हाल-चाल जाना। ए.स.पी. डी बालकृष्ण सिंगला और डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने कहा कि पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल लड़की बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने कहा कि लड़की के पिता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!