अमृतसर में प्रवासी मजदूर से बदसलूकी, 10 दिनों तक बंधक बनाकर करवाया...

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Aug, 2026 06:08 PM

migrant worker mistreated in amritsar

अमृतसर में एक प्रवासी मजदूर को कथित तौर पर बंधक बनाकर करीब 10 दिनों तक काम करवाने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी महेश सिंह को पुलिस और उत्तर प्रदेश-बिहार वेलफेयर परिषद, पंजाब के पदाधिकारियों के प्रयासों से मुक्त करवाया गया।

अमृतसर (दलजीत)- अमृतसर में एक प्रवासी मजदूर को कथित तौर पर बंधक बनाकर करीब 10 दिनों तक काम करवाने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी महेश सिंह को पुलिस और उत्तर प्रदेश-बिहार वेलफेयर परिषद, पंजाब के पदाधिकारियों के प्रयासों से मुक्त करवाया गया। परिषद के अनुसार, मजदूर को काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले जाया गया था।

महेश सिंह पिछले करीब 25 वर्षों से अमृतसर में रहकर निर्माण मजदूरी करते हैं। 7 अगस्त 2026 की सुबह वह रोजाना की तरह शर्मा चौक में मजदूरी की तलाश में गए थे। वहां मौजूद अन्य मजदूरों के अनुसार, दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और मजदूरी के लिए अपने साथ चलने की बात कहकर महेश को अपने साथ ले गए।

शाम तक महेश के वापस न लौटने पर उनके मकान मालिक ने फर्रुखाबाद में उनके बेटे विपिन कुमार को सूचना दी। विपिन 11 अगस्त को अमृतसर पहुंचे और पिता की तलाश शुरू की। साथी मजदूरों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाना सी डिवीजन, गिलवाली गेट में शिकायत दी। शुरुआती स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई न होने पर विपिन ने परिषद के क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रकाश से संपर्क किया। इसके बाद परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मामला पुलिस के सामने उठाया। पुलिस के प्रयासों के बाद महेश सिंह को अमृतसर जिले के एक गांव से कथित बंधक स्थिति से मुक्त करवाया गया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!