जालंधर: वीकेंड लॉकडाउन में खुला था ये ढाबा, पुलिस ने रेड कर गिरफ्तार किया मालिक

Edited By Tania pathak,Updated: 09 May, 2021 02:12 PM

mata ka dhaba was open in lockdown police arrested owner

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पंजाब में वीकैंड लॉकडाउन लगाया गया है। इसके चलते सभी शहर की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

जालंधर (सोनू):  कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर पंजाब में वीकैंड लॉकडाउन लगाया गया है। इसके चलते सभी शहर की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सिर्फ़ एमरजैंसी सेवा ही लॉकडाउन में चल सकती है और बाकी सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसीके अंतर्गत आज जालंधर में बस्ती बावा खेल इलाके में पड़ते ‘माता का ढाबा ’ खुलने की सूचना मिलते ही पुलिस की तरफ से छापा मारा गया। छापे के दौरान ढाबा मालिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

बस्ती बावा खेल के ऐस.ऐच.ओ. गगनदीप सिंह ने बताया कि 'माता का ढाबा' खुलने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने ढाबे पर रेड की। इस दौरान काफ़ी लोग ढाबे पर थे, जिनको वहां से भगा दिया गया। पुलिस ढाबा मालिक को गिरफ़्तार कर थाने ले गई है और उसपर धारा 188 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। ऐस.ऐच.ओ. ने कहा कि यदि कोई वीकैंड में ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ सख़्ती के साथ कार्यवाही की जायेगी और उस पर मामला दर्ज किया जाएगा। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!