माता चिंतपूर्णी माथा टेकने जा रहे Couple के साथ दिल दहला देने वाला हादसा

Edited By Vatika,Updated: 28 Sep, 2024 03:49 PM

mata chintpurni accident

होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड पर दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है।

पंजाब डेस्कः होशियारपुर के चिंतपूर्णी रोड पर दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आ रही है। इस घटना में 1 महिला की मौत हो गई।
 
जानकारों के अनुसार एक्टिवा सवार दंपति लुधियाना से चिंतपूर्णी माथा टेकने जा रहे थे। इसी बीच जब वह चौहाल पहुंचे तो दोनों तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आ गए। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत  जबकि पति गंभीर घायल हो गया।  उसे तुरंत  इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर लाया गया, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना सदर के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर टिप्पर वाले की तलाश शुरू कर दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!