लुधियाना के इस इलाके में जोरदार धमाका, महिला की हालत गंभीर

Edited By Urmila,Updated: 30 Aug, 2024 09:11 AM

massive explosion in this area of  ludhiana woman s condition critical

हादसे के बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा महिला को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

लुधियाना (खुराना) : स्थानीय सी एम.सी. हॉस्पिटल के पास पड़ते घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके हरगोविंद नगर में देर रात को चाय बनाने दौरान गैस सिलेंडर के हुए जोरदार धमाके से 55 वर्षीय महिला बुरी तरह से आग की भयानक लपटों में झुलस गई l
 
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा महिला को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन इस दौरान महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम द्वारा पीड़ित महिला को चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई. हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने के दौरान लगी भयानक आग से महिला 60 फीसदी तक झूलस चुकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!