ससुराल के अत्याचारों के आगे हारी विवाहिता, शादी के 18 साल बाद मौत को लगाया गले

Edited By Tania pathak,Updated: 28 Mar, 2021 12:22 PM

married woman in front of in laws  atrocities

रमनदीप कौर का विवाह 18 वर्ष पूर्व जशनदीप सिंह सुपुत्र मनजीत सिंह निवासी भाग सिंह वाला जिला फरीदकोट के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय पश्चात ही...

मलोट (गोयल, जुनेजा): थाना लंबी पुलिस ने ससुराल से परेशान होकर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने पर उसके पति व सास ससुर के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए विवश करने के आरोपों के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

इस सबंधी मृतका के पिता गुरजंट सिंह सुपुत्र सरबन सिंह निवासी मिठड़ी बुधगिर ने बताया कि उसकी लड़की रमनदीप कौर का विवाह 18 वर्ष पूर्व जशनदीप सिंह सुपुत्र मनजीत सिंह निवासी भाग सिंह वाला जिला फरीदकोट के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय पश्चात ही रमनदीप के ससुराल वाले उसको परेशान करने लगे।

कई बार यह मामला पंचायत में जाने के बाद भी उसका पति जशनदीप सिंह, ससुर मनजीत सिंह व परमजीत कौर द्वारा उसको लगातार परेशान किया जाता रहा। इससे परेशान होकर रमनदीप ने 24 मार्च को स्प्रे पी ली जिसके पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता गुरजंट सिंह के ब्यानों पर उसके पति जशनप्रीत सिंह, ससुर मनजीत सिंह व सास परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. दलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!