नेशनल हाईवे की बड़ी लापरवाही! गड्ढों में फंसे कई वाहन, बोले- टोल वसूली जारी, सड़कें भगवान भरोसे

Edited By Urmila,Updated: 28 Jul, 2026 11:13 AM

major negligence regarding the national highway

नेशनल हाइवे अथॉरिटी की घटिया कारगुजारी व लापरवाही के चलते ट्रांसपोर्ट नगर चौंक में बड़ा हादसा होने से टल गया।

लुधियाना (मुकेश) : नेशनल हाइवे अथॉरिटी की घटिया कारगुजारी व लापरवाही के चलते ट्रांसपोर्ट नगर चौंक में बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रांसपोर्टर चरण सिंह लोहारा, बलराज शर्मा, सुरिंद्र सिंह अलवर, जे.पी .अग्रवाल, प्रिंस नारंग, रमन सिंह चड्ढा ने कहा कि कंपनी द्वारा वाहन चालकों से टोल टैक्स तो मोटा वसूला जा रहा है मगर सर्विस रोड व फ्लाईओवर की दुर्दशा की ओर कोई ध्यान नहीं है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते ट्रांसपोर्ट नगर चौंक में फ्लाईओवर के साथ टूटी हुई सर्विस रोड पर दोनों तरफ गड्ढे पड़े हुए जिनमें पानी भरा हुआ है।

टूटी हुई सर्विस रोड व गड्ढों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं व ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो रही है जब कि नेशनल हाइवे अथारिटी के अधिकारी तंबू तानकर सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज आधी दर्जन के करीब वाहन गड्ढों में फंस गए जिनमें दो ऑटो व एक कार पलट गई इस दौरान वाहनों को नुकसान तो पहुंचा ही वहीं तीन चार लोग जख्मी हो गए बताया जाता है।

उन्होंने कहा कि कार चालक जो कि किसी दूसरे शहर से जालंधर की ओर जा रहा था उसे मालूम नहीं था कि पानी में गड्ढे गहरे हैं जैसे ही उसने पानी में से कार निकाली कार गड्ढों में फसकर पलट गई जब कि कार चालक बाल बाल बच गया इसी तरह माल से लोड टैम्पो गड्ढों में फंस गया व दो तीन ऑटो व ई रिक्शा गड्ढों में भरे पानी में से गुजरते हुए फसकर पलट गए ।ट्रांसपोर्टरों व वाहन चालकों में नैशनल हाइवे की घटिया कारगुज़ारी व लापरवाही के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!