गन कल्चर को बढ़ावा देने के लिए अनमोल गगन मान को लेकर बोले मजीठिया

Edited By Urmila,Updated: 30 Nov, 2022 10:17 AM

majithia said about priceless gagan mann to promote gun culture

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा कि एक मंत्री और आम आदमी के लिए 2 अलग कानून नहीं हो सकते।

चंडीगढ़ (अश्वनी): पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा कि एक मंत्री और आम आदमी के लिए 2 अलग कानून नहीं हो सकते, इसलिए कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के खिलाफ बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया जाए।

अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भले ही पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाऊंट से बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाली सभी तस्वीरों को हटाने के लिए 72 घंटे की समयसीमा दी थी लेकिन अनमोल गगन इस चेतावनी पर ध्यान देने में नाकाम रही, इसलिए उनके खिलाफ तुरंत केस दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘एक स्पष्ट संकेत भेजे जाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह बेहद महत्वपूर्ण है कि ‘खास आदमी’ के लिए कानून अलग नहीं है।’’

मजीठिया ने उदाहरण दिया कि कैसे मजीठिया हलके में 2015 में 10 साल की उम्र में एक युवक को बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने पर केस दर्ज किया गया था। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां लोग प्रतिद्वंद्विता के कारण एक-दूसरे का नाम लेते हैं।

अकाली नेता ने कहा कि एक तरफ आप पार्टी की सरकार कथित बंदूक संस्कृति के खिलाफ कदम उठा रही है, साथ ही यह लोगों को बंदूक लाइसैंस जारी करने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसायटियों को 20 हजार से 30 हजार तक का चंदा देने पर मजबूर कर रही है। कई लाइसैंसों को एकतरफा रद्द कर दिया गया है, जिससे केवल और अधिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।

मजीठिया ने राज्य के डी.जी.पी. से समस्या को जड़ से मिटाने के लिए कहते हुए कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति में गिरावट को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिएं। पुलिस को गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों को जड़ से उखाडऩे के लिए खुली छूट दी जानी चाहिए और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि आम आदमी को सही मायने में न्याय मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

Bangladesh

Ireland

Match will be start at 31 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!