Maha Kumbh Mela 2025: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आ गई अच्छी खबर, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 13 Jan, 2025 02:25 PM

mahakumbh 2025

आज 13 जनवरी को पहला स्नान है।

चंडीगढ़: प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, जो 26 फरवरी तक जारी रहेगा। आज 13 जनवरी को पहला स्नान है। चंडीगढ़ से प्रयागराज को लेकर एयरलाइंस 13 जनवरी से फ्लाइट्स संचालन शुरू कर देंगी। इनमें एक फ्लाइट सीधी और दूसरी वाया दिल्ली होकर प्रयागराज जाएगी।

प्रयागराज के लिए पहली फ्लाइट सोमवार शाम 4.35 बजे उड़ान भर कर प्रयागराज शाम 6.40 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में बुधवार शाम 5.15 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर रात 7.25 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। हालांकि किराया 6447 रुपए तय किया था, लेकिन फ्लैक्सी फेयर के आधार पर 10 हजार रुपए से ऊपर पहुंच गया है। दूसरी फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरेगी। यह चंडीगढ़ से वाया दिल्ली होकर प्रयागराज जाएगी। चंडीगढ़ से दोपहर 1.30 बजे उड़ान भरने के बाद शाम 6.45 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटे 40 मिनट रुकेगी। हालांकि किराया 10807 रुपए तय किया गया था, लेकिन फ्लैक्सी फेयर के आधार पर 15 | हजार से अधिक हो गया है।
 

चंडीगढ़ से चलने वाली ट्रेनें और फ्लाइट्स फुल
चंडीगढ़ से चलने वाली ट्रेनों और फ्लाइट्स फुल हो चुकी है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ से चलने वाली तीनों ट्रेनों में 26 फरवरी तक टिकट उपलब्ध नहीं है।यही नहीं महाकुंभ के  पहले दिन होने वाले स्नान की बात करें, तो श्रद्धालुओं में उत्साह इतना अधिक है कि तत्काल टिकट में वेटिंग लिस्ट में नो रूम दिखा रहा है। यह आंकडे. सोमवार के है।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!