Ludhiana : युवक की संदिग्ध हालातों मौत, फैक्टरी के पीछे पड़ा मिला शव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Feb, 2024 08:45 PM

ludhiana youth dies under suspicious circumstances

एम.आई.जी. फ्लैट्स में रहने वाले एक युवक की संदिगध हालातों में मौत हो गई। उसका शव ताजपुर रोड़ स्थित एक फैक्टरी के पीछे पड़ा मिला।

लुधियाना (बेरी): एम.आई.जी. फ्लैट्स में रहने वाले एक युवक की संदिगध हालातों में मौत हो गई। उसका शव ताजपुर रोड़ स्थित एक फैक्टरी के पीछे पड़ा मिला। मृतक धर्मवीर (35) है। सूचना के बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि धर्मवीर की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि उसके शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

जानकारी देते हुए मनप्रीत ने बताया कि बुधवार की रात को उसका भाई धर्मवीर घर से मोबाइल लेकर गया था। पता चला कि उसने अपने दोस्तों के पास मोबाइल गिरवी रख दिया था। फिर उसी पैसों से वह दोस्तों के साथ शराब पीने लग गया। मनप्रीत ने कहा कि जब धर्मवीर घर आया तो उसके पास मोबाइल नहीं था। जब उसने मोबाइल के बारे में पूछा तो धर्मवीर ने सारी बात बताई। फिर उसने कहा कि वह अपने दोस्तों से मोबाइल लेकर आए। मगर उसके दोस्तों ने मोबाइल देने से इंकार कर दिया था। उन्होने पी.सी.आर. मौके पर बुला ली थी। इसके बाद उसके दोस्तों ने मोबाइल वापिस कर दिया था, मगर धर्मवीर से निपटने की धमकी दी थी। मनप्रीत सिंह का आरोप है कि उसे शक है कि उक्त युवकों ने ही धर्मवीर की हत्या की है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि इस केस की सही ढंग से जांच की जाए ताकि असलियत सामने आ सके। 

उधर, एसएचओ इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि धर्मवीर शराब पीकर घर जाने की बजाए गंदे नाले के पास पुली के नजदीक बैठ गया और वहीं सो गया। सुबह उसकी मौत हो गई। आशंका है कि ठंड की वजह से उसकी मौत हुई है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण पता चलेगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!