Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Nov, 2025 03:12 PM

इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर परिजन भड़क गए
पंजाब डैस्क : लुधियाना में रविवार दोपहर जैन मंदिर चौक दुगरी में एक ओवरस्पीड बस ने डिलीवरी देने जा रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर परिजन भड़क गए और उन्होंने गिल रोड पर धरना लगा दिया है।
जानकारी के अनुसार भड़के परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करे ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके। बता दें कि कल भी हादसे का पता चलते ही घटनास्थल पर पहुंचे गुस्साए परिजनों ने बस के शीशे तोडक़र रोष जाहिर किया था और साथ ही बस के अंदर भी तोड़फोड़ की थी। इसके साथ ही उन्होंने सड़क भी जाम कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई करने का भरोसा देकर धरना समाप्त करवा दिया था। फिलहाल अभी तक बस चालक फरार है और परिजनों की मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here