Edited By Kamini,Updated: 29 Aug, 2026 04:58 PM

लुधियाना नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के 2 मैंबर के चुनाव के नतीजे की घोषणा कर दी गई है।
लुधियाना (हितेश) : लुधियाना नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के 2 मैंबर के चुनाव के नतीजे की घोषणा कर दी गई है। यानि F&CC के दोनों मैंबरों का चुनाव हो गया है। अब इस दौरान आम आदमी पार्टी के वर्करों को झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के हाथ से F&CC के मैंबर की एक पोस्ट निकल गई है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के एक उम्मीदवार युवराज सिद्धू को विजेता घोषित किया गया है।
दूसरी तरफ उत्तरी से विधायक मदन लाल बग्गा के बेटे अमन बग्गा को जीत नहीं मिली। बग्गा की जगह पर कांग्रेस के गौरव भट्टी को विजेता घोषित किया गया है। बता दें कि, गौरव भट्टी ने हाईकोर्ट में केस दर्ज किया था और उनके केस के कारण ही दोबारा वोटिंग की हुई। एक तरफ आम आदमी पार्टी और दूसरी कांग्रेस को जीत मिली है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की ही दोनों मैंबर बनाए गए थे, जिसके चलते कांग्रेस की तरफ हाईकोर्ट में चैलेंज किया गया और दोबारा वोटिंग हुई। हालांकि आम आदमी पार्टी ने दोबारा चुनाव में अपने वही उम्मीदवार रख लिए थे लेकिन इस दौरान उम्मीदवार अमन बग्गा को जीत नहीं मिली।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here