Ludhiana : ई रिक्शा चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 2 आरोपी चोरी के वाहनों सहित काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Nov, 2024 11:39 PM

ludhiana e rickshaw theft gang busted in ludhiana

ई-रिक्शा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के 2 सदस्यों को थाना दरेसी की पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार मूल रुप निवासी छपरा बिहार व हाल निवासी जमालपुर दूसरे आरोपी की पहचान रघवीर सिंह निवासी अशोक विहार जमालपुर के...

लुधियाना (तरुण) : ई-रिक्शा चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के 2 सदस्यों को थाना दरेसी की पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार मूल रुप निवासी छपरा बिहार व हाल निवासी जमालपुर दूसरे आरोपी की पहचान रघवीर सिंह निवासी अशोक विहार जमालपुर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने बताया कि आरोपी करीब 6 महीने चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शिवपुरी बुडडे नाले बाबा घौरी शाह की तरफ वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने रेड कर आरोपी को धर दबोचा। प्रारंभिक पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी ई रिक्शा चोरी कर वारदातों को अंजाम देते है। जिन्होंने बीते दिनों में करीब 6 ई रिक्शा चोरी किए हैं। आरोपी ई रिक्शा को बेचने की ताक में थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 6 ई रिक्शा बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिन्हें अदालत समक्ष पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी रघवीर सिंह पर थाना जमालपुर में एक छीना झपटी का केस दर्ज है। आरोपियों से चोरी का एक मोटरसाईकल भी बरामद हुआ है। जिस पर वे जाली नंबर प्लेट लगाकर घूमते थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!