लुधियाना में सड़क हादसे के बाद खूनी झड़प, कार सवार युवक से मारपीट; सोने की चेन भी गायब

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2026 08:57 AM

ludhiana crime news

किदवई नगर चौक के पास : युवक से गाली-गलौज व मारपीट; झगड़े के दौरान गिरी सोने की चेन, आरोपी धमकियां देते हुए फरार

लुधियाना (राज): महानगर के किदवई नगर चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के पास मामूली सड़क दुर्घटना के बाद कहासुनी में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। कार सवार युवक के साथ मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने गुलज़ार सिंह, उसका भतीजा और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता मुकेश ने बताया कि बीते 12 अगस्त को वह अपने दोस्त सूरज की आई-20 कार लेकर बाग सूफियां चौक, लुधियाना की तरफ जा रहा था। जब वह किदवई नगर चौक के पास स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के समीप पहुंचा, तो सामने से आ रहे एक एक्टिवा सवार दो नौजवानों ने उसकी कार में सीधी टक्कर मार दी। पीड़ित ने जब कार को सड़क किनारे रोककर नीचे उतरकर नुकसान देखने की कोशिश की, तो एक्टिवा सवार युवक उल्टा उसी के साथ बहसबाजी करने लगे। हंगामा और शोर-शराबा सुनकर एक्टिवा सवार युवकों के जानकार गुलजार सिंह, उसका भाई, उसका भतीजा और 2 अन्य अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंच गए।

पीड़ित का आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसके साथ जमकर मारपीट की। इस हाथापाई और लड़ाई-झगड़े के दौरान पीड़ित के गले में पहनी हुई सोने की चेन टूटकर सड़क पर गिर गई और कहीं गायब हो गई। पीड़ित के चिल्लाने और आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!