कूड़ा उठाने के पैसों को लेकर विवाद, सफाई कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई, आरोपी पर केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 01 May, 2026 08:39 AM

ludhiana crime news

महानगर में गुंडागर्दी के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब अपना हक मांगना भी खतरे

लुधियाना(राज):  महानगर में गुंडागर्दी के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब अपना हक मांगना भी खतरे से खाली नहीं रहा। ताजा मामला नाली मोहल्ला इलाके से सामने आया है, जहां मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा करने वाले एक सफाई कर्मचारी को न केवल पैसों के लिए मना किया गया, बल्कि उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

आरोप साहिल ने पैसे देने से किया इंकार 
पीड़ित सफाई कर्मचारी दमनजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह नगर निगम विभाग में प्राइवेट तौर पर सफाई सेवक के रूप में काम करता है और नाली मोहल्ला इलाके के घरों से कूड़ा इकट्ठा करने की जिम्मेदारी संभालता है। अपनी सेवा के बदले वह हर घर से मामूली 50 रुपये महीना लेता है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब बीते दिनों साहिल नाम के युवक से अपने पैसे लेने गया। आरोप है कि साहिल ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और जब पीड़ित ने मिन्नत की तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद पीड़ित वहां से चुपचाप चला आया।

बीच रास्ते घर कर बेरहमी से पीटा कर्मचारी 
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। कुछ दिनों बाद जब वह रेलवे लाइनों के पास अपना काम कर रहा था, तो आरोपी साहिल वहां पहुंचा और उसे धमकाते हुए कहा कि वह दोबारा इस इलाके में पैर न रखे। हद तो तब हो गई जब अगले दिन को जब सफाई कर्मचारी दोबारा नाली मोहल्ला में काम पर गया, तो आरोपी ने उसे बीच रास्ते में घेर लिया। आरोपी साहिल ने पीड़ित पर हमला बोल दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देता हुआ मौके से फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!