Edited By Updated: 12 Nov, 2016 02:31 PM

पंजाब सरकार द्वारा पंजाब स्टेट मां लक्ष्मी दीपावली बम्पर में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए के 2 पहले ईनामों की घोषणा किए जाने के बाद डेढ़ करोड़ रुपए का एक ईनाम मोगा शहर के लॉटरी विक्रेता से बिका है।
मोगा(ग्रोवर): पंजाब सरकार द्वारा पंजाब स्टेट मां लक्ष्मी दीपावली बम्पर में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए के 2 पहले ईनामों की घोषणा किए जाने के बाद डेढ़ करोड़ रुपए का एक ईनाम मोगा शहर के लॉटरी विक्रेता से बिका है।
इस संबंधी शिवम लॉटरी एजैंसी मोगा के सतीश कुमार बल्ली ने बताया कि डेढ़ करोड़ के एक ईनाम वाली टिकट उनके रेलवे फाटक के नजदीक स्टॉल से बिक्री हुई है, लेकिन अभी तक खुशकिस्मत विजेता का पता नहीं लग सका। गौरतलब है कि इससे पहले भी मोगा जिले में 4 बार करोड़-करोड़ रुपए के ईनाम निकल चुके हैं जिनके लाभार्थी गांव धल्लेके, किशनपुरा, झंडेयाना तथा मोगा शहर से संबंधित हैं।