पंजाब के इस जिले में कल बंद रहेंगे शराब के ठेके! किया उल्लंघन तो होगा सख्त Action, पढ़ें...

Edited By Kamini,Updated: 29 Aug, 2025 07:33 PM

liquor shops will remain closed in punjab tomorrow

शराब के शौकीनों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई। 30 अगस्त यानी कि कल शराब के ठेके बंद रहेंगे।

गुरदासपुर : शराब के शौकीनों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई। 30 अगस्त यानी कि कल शराब के ठेके बंद रहेंगे। दरअसल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुरदासपुर डॉ. हरजिंदर सिंह बेदी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए श्री गुरु नानक देव जी के पावन विवाह दिवस के मद्देनजर बटाला शहर में 30 अगस्त को ड्राई डे घोषित किया गया है। 

जिला मजिस्ट्रेट ने यह फैसला पंजाब आबकारी अधिनियम-1914 की धारा 54 और पंजाब शराब लाइसेंस के नियम 37(9) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार के आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा आज एक पत्र जारी करके इस फैसले को मंजूरी भी दे दी गई है।

इन आदेशों के अनुसार कल 30 अगस्त को नगर निगम बटाला की सीमा के अंतर्गत सभी देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान शराब की बिक्री और भंडारण पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही बटाला शहर के सभी होटल, क्लब और परिसर पर भी ये आदेश लागू रहेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें  कि यह आदेश श्री गुरु नानक देव जी के विवाहोत्सव को धार्मिक श्रद्धा और आस्था के साथ मनाने के दिए गए है। हर साल बटाला शहर में यह पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान दूर-दूर से श्रद्धालु गुरुद्वारों में पहुंचते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!