जेल में डेरा प्रमुख की जान को खतरा!

Edited By Vatika,Updated: 23 Oct, 2019 09:16 AM

life of a dera chief threatened in jail

डेरा प्रमुख की जान को जेल में खतरा है इसलिए जेल के भीतर सुरक्षा में रखा जाए या शिफ्ट किया जाए।

चंडीगढ़ (हांडा): डेरा प्रमुख की जान को जेल में खतरा है इसलिए जेल के भीतर सुरक्षा में रखा जाए या शिफ्ट किया जाए। आरोप ये भी हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक राजनीतिक पार्टी के नेता ने पार्टी विशेष को समर्थन का दबाव भी बनाया था। डेरे के अस्पताल के एक डाक्टर मोहित गुप्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उक्त बातें कही हैं।

PunjabKesari

याचिका में आरोप लगाया है कि सुनारिया जेल में डेरा प्रमुख की जान को खतरा है। याचिका में उन्हें कोर्ट में पेश करने की मांग भी की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया कि जेल प्रशासन मिलने भी नहीं दे रहा है और नियम के तहत फोन करने की सुविधा भी नहीं दी जा रही। इस बाबत सूचना के अधिकार के तहत जेल नियमों की जानकारी मांगी थी कि एक कैदी के क्या अधिकार हैं लेकिन नहीं दी गई। जेल सुपरिंटैंडैंट के चालक का पिता जो जेल के बाहर चाय की दुकान चलाता है, का हवाला देकर बताया कि जेल में डेरा प्रमुख को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है।


PunjabKesari
याचिका में बताया गया कि जेल कहने को तो सुरक्षित जेल है लेकिन एक साल में दर्जनों गैंगस्टर से फोन मिलने की घटनाओं समेत बड़े अपराधियों को जेल में रखा जा रहा है जो डेरा प्रमुख के लिए खतरे से कम नहीं है। यह भी आरोप लगाया गया कि लोकसभा चुनाव दौरान एक पार्टी के नेता ने उनकी पार्टी को समर्थन देने का भी दबाव बनाया था। मंगलवार को याचिकाकत्र्ता ने चीफ जस्टिस से आग्रह किया कि याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!