Edited By Kamini,Updated: 24 May, 2022 09:34 PM

थाना बहाववाला पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। पांचों व्यक्तियों ..................
अबोहर (रहेजा, सुनील) : थाना बहाववाला पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। पांचों व्यक्तियों पर पिस्टल दिखाकर 2 लाख रुपए लूटने का आरोप है। पीड़ित की पहचान पवन कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी 14 के.आर. डब्ल्यू. सादुल शहर जिला श्री गंगानगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल की सुबह करीब 6.45 बजे वह राजपुरा स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने आया था। इस दौरान हरमेल सिंह पुत्र जोगिंदर सिह निवासी कंदू खेड़ा श्री मुक्तसर साहिब, भुपिंदर सिंह निवासी फत्ता केरा श्री मुक्तसर साहिब और 3 अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर उसका अपहरण कर लिया।
शिकायतकर्त्त ने कहा कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए 2 लाख रुपए लूटे और गांव पंजावा के पास फेंक कर भाग गए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here