मोगा लाठीचार्ज के बाद विरोध प्रदर्शन में पहुंचे लक्खा सिधाना, सरकार को दी बड़ी चेतावनी

Edited By Tania pathak,Updated: 04 Sep, 2021 12:51 PM

lakha sidhana gave a big warning to the government

बीतें दिनों अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की रैली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से पंजाब का माहौल बेहद गरमा गया है। एक तरफ विरोधी दल इसकी निंदा कर....

मोगा: बीतें दिनों अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की रैली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से पंजाब का माहौल बेहद गरमा गया है। एक तरफ विरोधी दल इसकी निंदा कर रहे है वही दूसरी तरफ किसान संगठनों का गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। ये मामला करनाल में लाठीचार्ज के कुछ दिन बाद ही सामने आया है। अभी उसका रोष किसानों में खत्म हुआ भी नहीं था कि कुछ दिनों बाद ही पंजाब में भी किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। 

इतना ही नहीं उन पर एफ.आई.आर. भी दर्ज की गई। अब इसके खिलाफ किसान संगठनों ने भी विरोध जताते हुए प्रशासन को बड़ी चेतावनी दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में किसान संगठनों ने शुक्रवार को मोगा में विरोध मार्च निकाला और कहा कि अगर किसानों के खिलाफ 'झूठी एफ.आई.आर.' रद्द नहीं की गई तो 8 सितंबर से पक्का मोर्चा शुरू करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में लक्खा सिधाना भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को इन्साफ नहीं दिया गया तो वह 8 सितम्बर से अपना रोष प्रदर्शन शुरू करेंगे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!