LAHORI ZEERA पीने के शौकीन सावधान ! भारी मात्रा में डुप्लीकेट ड्रिंक बरामद

Edited By Kamini,Updated: 28 Jul, 2024 07:08 PM

lahori zeera drinkers beware large quantities of duplicate drinks recovered

बड़े स्वाद से लाहौरी जीरा पीने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, नकली लाहौरी जीरा जब्त किया गया है।

पंजाब डेस्क : बड़े स्वाद से लाहौरी जीरा पीने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बठिंडा में नकली लाहौरी जीरा जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि मोहाली में संचालित फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की कॉपी पर बठिंडा में एक कंपनी द्वारा नकली लाहौरी जीरा तैयार किया ज रहा था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कंपनी पर मामला दर्ज कर लिया है। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, मोहाली की फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सलाहकार ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी कंपनी द्वारा तैयार किए जा रहे लाहौरी जीरा के कॉपी करके कश्मीर हाईजेनिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गोविंदपुरा द्वारा नकली तैयार कर मार्केट में बेचा जा रहा है। पुलिस ने शिकाय के आधार पर कश्मीर हाईजेनिक प्राइवेट लिमिटेट कंपनी पर मामला दर्ज कर 1500 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस का कहना है जल्द ही कंपनी के निदेशक व पार्टनर के को नामजद किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!