पशुओं के शेड में अचानक दौड़ा करंट, एक साथ 4 भैंसों ने तोड़ा दम

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2026 09:30 AM

electric current suddenly surged through the cattle shed

गांव के गरीब और दलित परिवार से संबंध रखने वाले तरसेम सिंह पुत्र बुद्ध सिंह ने

भवानीगढ़ : गांव बलियाल में आज सुबह करंट लगने से 4 भैंसों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

इस घटना की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच जगमीत सिंह भोला ने बताया कि गांव के गरीब और दलित परिवार से संबंध रखने वाले तरसेम सिंह पुत्र बुद्ध सिंह ने अपने पशुओं के रखरखाव के लिए शेड और चारा खिलाने के लिए खुरली बनाई हुई है। आज सुबह अचानक शेड और खुरली में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से वहां बंधी चार भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

पीड़ित तरसेम सिंह ने सरकार से मांग की है कि उसे हुए आर्थिक नुकसान के लिए अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!