पंजाब में कुरुक्षेत्र पुलिस की दबिश, मामला जान रह जाएं दंग

Edited By Kamini,Updated: 01 Jan, 2025 03:51 PM

kurukshetra police raid in punjab

पंजाब में कुरुक्षेत्र की पुलिस ने दबिश दी है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में कुरुक्षेत्र की पुलिस ने दबिश दी है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है, जिस पर धोखाधड़ी का आरोप है। जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र पुलिस ने डेढ़ साल बाद आरोपी को पटियाला से पकड़ा है। काबू किए गए व्यक्ति पर अमिरेका भेजने के नाम पर  33.66 लाख रुपए ठगी की मामला दर्ज था, जिसको पुलिस ने काबू कर के रिमांड पर ले लिया है। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह उर्फ संदीप कुमार निवासी मुरादपुर पटियाला के रूप में हुई है। 

Kurukshetra Police, Punjab News

अधिक मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र में थाना सदर थानेसर में कनीपला निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की है। महिला ने बताया कि अमरजीत सिंह सेक्टर-2 कुरुक्षेत्र में एक फैक्टरी में का करता है। जब उसने अपने बेटे को विदेश भेजने की बात की तो अमरजीत ने अपने बेटे शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह से मिलावा दिया। शमशेर सिंह अपने आपको अमेरिकी मौल का बताता था। उसने कहा कि विदेश भेजने का काम करते हैं और पैसे विदेश भेजने के बाद लेंगे और पूरा सौदा 40 लाख रुपए में तय हुआ। 

महिला ने बताया कि उसने अमरजीत सिंह को 29 मार्च 2023 में 5.50 लाख रुपए दिए। इसके बाद शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह के खाते में करीब 33 लाख 66 हजार रुपए अलग-अलग तारीखों को जमा करवाए। आरोपियों ने तो पैसे वापस किए और न ही उन्हें वीजा लगवाकर दिया। इसी शिकायत के चलते कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब के पटियाल में रहने वाले शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह को गिराफ्तार करके रिमांड हासिल किया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!